लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 234 परीक्षा केन्द्रों पर 90 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

अभ्यर्थी निजी परीक्षा केन्द्रों पर देंगे परीक्षा

लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 234 परीक्षा केन्द्रों पर 90 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा रविवार को दो पारियों में होगी। जिले में 234 केंद्र (75 राजकीय, 159 निजी) बनाए गए हैं। करीब 90 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 9:30-12:30 व 3-6 बजे होगी। प्रवेश 7:30-8:30 व 1-2 बजे। केंद्रों पर CCTV, बायोमेट्रिक और 38 उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। निगरानी कड़ी रहेगी सुनिश्चित की जाएगी।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को दो पारियों में होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिले में 234 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 75 राजकीय एवं 159 निजी परीक्षा केन्द्र हैं। परीक्षा में लगभग 90 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 18,456 अभ्यर्थी राजकीय परीक्षा केन्द्रों तथा 71,544 अभ्यर्थी निजी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को प्रथम प्रश्न पत्र के लिए सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। नायक ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही 38 उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल