वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन

गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को सीधे कटरा तक मिलेगी रेल सुविधा

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक कर दिया गया है। 18 अक्टूबर से ट्रेन साबरमती से कटरा और 20 अक्टूबर से वापसी करेगी। पालनपुर समेत साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव मिलेंगे।

जयपुर। पश्चिम रेलवे ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने साबरमती और जम्मू तवी के बीच संचालित होने वाली ट्रेन का विस्तार माता वैष्णो देवी कटरा तक कर दिया है। इससे गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को सीधे कटरा तक रेल सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे के अनुसार, साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 10:25 बजे साबरमती से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:55 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 4:50 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन का पालनपुर स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। इसके अलावा 25 अक्टूबर से ट्रेन के समय में संशोधन किया जाएगा, जबकि गांधीधाम-कटरा सर्वोदय एक्सप्रेस के समय में 24 अक्टूबर से बदलाव लागू होगा।

Tags: train

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर