सावन में हरियाली की सौगात: आमेर महल परिसर में तीन दिन में लगे 72 पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए चला विशेष पौधारोपण अभियान 

अशोक, सागवान, नीम, गुलमोहर, बिल्व पत्र, मोरछली और जामुन जैसी प्रजातियां शामिल

सावन में हरियाली की सौगात: आमेर महल परिसर में तीन दिन में लगे 72 पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए चला विशेष पौधारोपण अभियान 
जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न भागों में नीम, अशोक, जामुन और गुलमोहर सहित कुल 72 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण के साथ आमेर महल की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आमेर महल प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। सावन माह के प्रथम सोमवार से शुरू हुआ यह अभियान बुधवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें महल परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 72 पौधे लगाए गए। महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि अभियान के दौरान जलेब चौक, राउंडिंग गेट के नीचे, परियों के बाग तथा मावठे के किनारे करीब 5 से 6 फीट ऊंचाई वाले पौधों का रोपण किया गया।

इनमें अशोक, सागवान, नीम, गुलमोहर, बिल्व पत्र, मोरछली और जामुन जैसी प्रजातियां शामिल हैं। वहीं परियों के बाग में विशेष रूप से फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिससे आने वाले समय में परिसर की हरियाली और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना और आगंतुकों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पौधारोपण अभियान में आमेर महल के राजकीय कार्मिकों, होमगार्ड, हाउसकीपिंग कर्मचारियों तथा बागवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया