अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा

इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर नाबालिग को डराया-धमकाया

अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा
मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नाबालिग को बिहार से सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर नाबालिग को डराया-धमकाया और दोबारा अपहरण किया था। इससे पहले भी नाबालिग को बिहार से बरामद किया जा चुका था।

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को छत्तीसगढ़ से डिटेन करने के बाद उसकी निशानदेही पर नाबालिग को बिहार से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पहले भी बिहार से दस्तयाब की गई थी नाबालिग: पुलिस के अनुसार, 15 मई को नाबालिग के परिजनों ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दी थी कि रोहित उनकी नाबालिग बेटी को जबरन उठाकर ले गया है।

पुलिस ने नाबालिग को बिहार से दस्तयाब कर कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद 19 जून को परिजनों ने दोबारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर नाबालिग को डराया-धमकाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात