सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में विशेष जांच दल गठित, 16 मार्च से विभागीय नियमों के तहत अभिलेख और व्यय विवरण की होगी जांच
विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी
सहकारिता विभाग ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय, जयपुर खंड में विभागीय विशेष जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित। चारु आर्या को प्रभारी तथा आनन्द चंदेरी और लोकेन्द्र सिंह शेखावत को सदस्य बनाया। दल 16 मार्च से अभिलेख, राजस्व, ऑडिट आपत्तियां और सहकारी समितियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित समय में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत।
जयपुर। सहकारिता विभाग ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय जयपुर खंड की विभागीय अतिरिक्त जांच के लिए विशेष जांच कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। इसमें चारु आर्या, सहायक लेखाधिकारी (वित्त) को जांच दल का प्रभारी, जबकि आनन्द चंदेरी, अतिरिक्त लेखाधिकारी और लोकेन्द्र सिंह शेखावत, कनिष्ठ लेखाकार को जांच दल का सदस्य बनाया गया है। यह जांच अतिरिक्त रजिस्ट्रार, जयपुर खंड, जयपुर कार्यालय में की जाएगी। आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि जांच दल 16 मार्च 2026 को प्रभारी अतिरिक्त जांच दल के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होगा और जांच के दौरान विभागीय नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। जांच के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, राजस्व, ऑडिट आपत्तियों, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं, व्यय विवरण तथा सहकारी समितियों के पंजीकरण से जुड़े अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा।
साथ ही जांच दल को पूर्व में जारी निरीक्षण रिपोर्ट, महालेखाकार की रिपोर्ट, विभागीय अतिरिक्त प्रतिवेदन और अन्य संबंधित दस्तावेजों का भी परीक्षण कर स्पष्ट व तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद निर्धारित समय में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Comment List