15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल

15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने 15 महीने से फरार 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश मनेंद्र सिंह उर्फ मन्नू (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी हथियार सप्लाई मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने राहिल मीणा को देशी कट्टा और आठ कारतूस देने की बात स्वीकार।

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी 15 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भरतपुर निवासी मनेंद्र सिंह उर्फ मन्नू (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार सप्लाई करने के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट व चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 21 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर उनियारों के रास्ते में एक कमरे की तलाशी के दौरान राहिल मीणा और राहिल साहू के कब्जे से एक देशी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में राहिल मीणा ने हथियार भरतपुर निवासी मनेंद्र सिंह उर्फ मन्नू से लाना बताया था। इसके बाद से आरोपी फरार था।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में भरतपुर और जयपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी। 8 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मानसरोवर स्थित अपने फ्लैट पर मौजूद है। टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने राहिल मीणा को देशी कट्टा व आठ कारतूस देना स्वीकार किया है। छह मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार मनेंद्र सिंह के खिलाफ भरतपुर के लखनपुर व करौली के बालघाट के अलावा जयपुर के मानसरोवर और जीआरपी अलवर थाने में कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से...
रस्साकशी और रिले दौड़ में जयपुर के बधिर विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 11 खिलाड़ियों ने जीते विजेता पदक
15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण पर कांग्रेस-नेकां में मतभेद, श्रीनगर समारोह के बाद सियासी विवाद गहराया
ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला, एफ-35 और एफ-16 ठिकानों को बनाया निशाना
नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन