कालवाड़ रोड से एसी आउटर चोरी का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल; वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

आरोपियों से पूछताछ जारी

कालवाड़ रोड से एसी आउटर चोरी का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल;  वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

कालवाड़ रोड स्थित नेक्सस बार्बर लॉज से एसी के आउटर और वायर चोरी करने के मामले में थाना करधनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है।

जयपुर। कालवाड़ रोड स्थित नेक्सस बार्बर लॉज से एसी के आउटर और वायर चोरी करने के मामले में थाना करधनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 23.02.2026 को परिवादी बाबूलाल सैन ने थाना करधनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हेयर ड्रेसर शोरूम नेक्सस बार्बर लॉज, कालवाड़ रोड पर रात्रि करीब 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने बाहर लगे दो एसी के आउटर यूनिट एवं फिटिंग वायर टैम्पो की सहायता से चोरी कर लिए।

मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। राजेश गुप्ता अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिमएवं  आलोक कुमार सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी करधनी सवाई सिंह  के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-

Read More सड़क और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का मामला सदन में उठा, पक्ष-विपक्ष में बहस 

लक्की परेवा उम्र 21 वर्ष, निवासी रिद्धि सिद्धि, मंशारामपुरा, थाना खोराबीसल, जयपुर।
फारूख खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी नारायणपुरी, थाना झोटवाड़ा, जयपुर।

Read More विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो एसी आउटर, एसी फिटिंग वायरिंग तथा वारदात में प्रयुक्त टैम्पो (टाटा ऐस) बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लक्की परेवा थाना खोराबीसल का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में नकबजनी एवं वाहन चोरी के 9 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी फारूख खान के विरुद्ध थाना करधनी में पूर्व में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Read More ‘इश्कबाज नाइट’ का धमाल : कपल्स ने सितारों के अंदाज में दी प्रस्तुति, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा  जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
वायदा बाजार की तेजी से जयपुर में चांदी ₹2,74,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुद्ध सोना ₹800...
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम
लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान के इंजन में खराबी : दिल्ली में आपात लैंडिंग, सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित; एयरलाइंस ने कहा- इंजन में आग के बारे में नहीं थी सूचना