IMF के अनुमान के अनुसार 2026-27 में 7% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

IMF के अनुमान के अनुसार 2026-27 में 7% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ आकलन के अनुसार, वर्ष 2026 और 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ आकलन के अनुसार, वर्ष 2026 और 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की यह संभावित विकास दर देश की आर्थिक क्षमता और नीतिगत दृढ़ता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस आर्थिक प्रगति का श्रेय देश के 140 करोड़ नागरिकों के परिश्रम और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को दिया।

शर्मा ने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर आशा की किरण बनकर उभरा है। उनके अनुसार, देश की आर्थिक प्रगति और विकास की संभावनाएं भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को रेखांकित करती हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की...
पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू
यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क स्थगित करने का स्वागत, व्यापार मंडल ने जताया आभार
तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा