एनडीपीएस एक्ट में साढ़े 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था
जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में साढ़े तीन साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रियांशु शर्मा उर्फ चानु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और मथुरा, आगरा व हरियाणा में फरारी काट रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रेस कर दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी प्रियांशु शर्मा उर्फ चानु की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, दबिश बढ़ने के बाद आरोपी अपने मूल निवास से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रहने लगा। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी के संभावित ठिकानों से जुड़े सुराग विकसित किए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Comment List