SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर प्लाटून कमांडर बना, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

10 लाख रुपए में हुआ था सौदा

SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर प्लाटून कमांडर बना, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजमोहन मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 10 लाख रुपए में गिरोह से सौदा कर डमी अभ्यर्थी के जरिए परीक्षा दी और प्लाटून कमांडर पद पर चयनित।

जयपुर। एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाकर लिखित परीक्षा पास करने और प्लाटून कमांडर पद पर चयनित होने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजमोहन मीणा (29) निवासी कुंडेरा सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मार्च 2025 से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में दर्ज मामले की जांच के दौरान राजमोहन मीणा की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि राजमोहन ने प्रतियोगी परीक्षा में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाकर लिखित परीक्षा दिलवाई थी।

10 लाख रुपए में हुआ था सौदा : राजमोहन मीणा ने परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह के सरगना हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपए में सौदा किया था। हनुमान प्रसाद के माध्यम से डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाकर राजमोहन ने लिखित परीक्षा पास की। इसके बाद वह मेरिट क्रमांक 1623 पर प्लाटून कमांडर पद के लिए अंतिम रूप से चयनित हो गया। इसी दौरान वह 22 मार्च 2025 को प्रशिक्षण केंद्र से फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा।

10 हजार का इनाम घोषित : राजमोहन अपने पैतृक गांव और प्रशिक्षण केंद्र से फरार होकर जयपुर आ गया तथा करतारपुरा फाटक के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा था।जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने 11 अगस्त 2026 को राजमोहन मीणा को दबोच लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव