जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण

नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकानों पर भी कार्रवाई होगी

जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती के निर्देश। राष्ट्रीय राजमार्गों से अवैध ढाबे, अतिक्रमण और अवैध कट हटाए जाएंगे। नियम विरुद्ध शराब दुकानों पर कार्रवाई। ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा उपाय बढ़ेंगे। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में इंटरसेप्टर और एम्बुलेंस तैनात।

जयपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने परिवहन अधिकारियों और संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्गों से अवैध ढाबे, अतिक्रमण और अवैध कट्स तत्काल हटाने के निर्देश दिए। हाईवे किनारे नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकानों पर भी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।

बैठक में निर्देश दिए गए कि रोडवेज और निजी बसें निर्धारित स्टॉप पर ही यात्रियों को उतारें और बैठाएं। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वहां सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएंगे। -डार पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं का सटीक डेटा दर्ज करने के साथ सभी संबंधित विभागों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में इंटरसेप्टर और एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया के जरिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पीएम राहत और हिट एंड रन योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा। सभी विभागों को जल्द अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड से सरकारी लाभ लेने वालों पर परिवहन विभाग सख्त। उप परिवहन आयुक्त राजेश जाखड़...
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण