एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा : राज्यसभा के 73 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले, 31 अरबपति

ज्यसभा के 233 सदस्यों में से 229 के हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा : राज्यसभा के 73 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले, 31 अरबपति
एडीआर रिपोर्ट में खुलासा—राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 16% पर गंभीर आरोप। 229 में से 73 सांसदों ने केस घोषित किए। 14% सांसद अरबपति, औसत संपत्ति 120 करोड़ से ज्यादा। 5,300 करोड़ संपत्ति के साथ बंडी पार्थ सबसे अमीर, जबकि कुछ सांसदों की संपत्ति लाखों में सीमित।

जयपुर। राज्यसभा के 73 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। सदस्यों में से 31 की संपत्ति अरबों में हैं। चुनाव सुधारों से संबंधित गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा के लगभग 32 प्रतिशत मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि इनमें से 14 प्रतिशत अरबपति हैं।

एडीआर ने दावा किया है कि यह रिपोर्ट राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 229 के हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित है। इस विश्लेषण में हाल में निर्वाचित 37 सदस्य भी शामिल हैं, जिन 229 सांसदों के दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया है, उनमें से 73 यानी 32 प्रतिशत ने आपराधिक मामलों की घोषणा की है। उनमें से 36 यानी 16 प्रतिशत गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। एक सांसद ने हत्या का मामला, चार ने हत्या के प्रयास का मामला और तीन ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज होने के बारे में जानकारी दी हैं।

भाजपा के 99 सांसदों में से 27, कांग्रेस के 28 सांसदों में से 12, तृणमूल कांग्रेस के के 13 सांसदों में से चार और आम आदमी पार्टी के 10 सांसदों में से चार ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत राष्टÑ समिति  (बीआरएस) के तीन-तीन सांसदों ने भी आपराधिक मामलों का खुलासा किया है।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि 31 सांसदों यानी 14 प्रतिशत की कुल संपत्ति अरबों में है। प्रमुख पार्टियों में, भाजपा के छह सांसदों, कांग्रेस के पांच सांसदों, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चार सांसदों, आम आदमी पार्टी और बीआरएस के दो-दो सांसदों और राष्टÑवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन सांसदों ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित

Read More विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन

की है।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग

राज्यसभा में सदस्य की औसत संपत्ति 120 करोड़ 69 लाख रुपए आंकी गई है। भाजपा के मामले में प्रति सांसद औसत संपत्ति 28 करोड़ 29 लाख रुपए है जबकि कांग्रेस के लिए 128 करोड़ 61 लाख रुपए, तृणमूल के लिए 17 करोड़ 70 लाख रुपए और आम आदमी पार्टी के लिए 574 करोड़ नौ लाख रुपए है। अन्य दलों में वाईएसआरसीपी 522 करोड़ 63 लाख रुपए, समाजवादी पार्टी 399 करोड़ 71 लाख रुपए बीजू जनता दल 105 करोड़ 63 लाख रुपए और द्रमुक 11 करोड़ 90 लाख रुपए शामिल हैं। बीआरएस सांसद बंडी पार्थ सारथी ने सबसे अधिक करीब 5,300 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राजेंद्र गुप्ता 5,053 करोड़ रुपए और वाईएसआरसीपी के अयोध्या रामी रेड्डी आला 2,577 करोड़ रुपए दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संत बलबीर सिंह की संपत्ति सबसे कम है, जिनकी संपत्ति लगभग 3 लाख रुपए है। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सजोओबा लिशेंबा लगभग 5 लाख रुपए और तृणमूल के प्रकाश चिक बरैक लगभग 9 लाख रुपए दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Read More नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में छह घंटे बाद मतदान का उत्साह, वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशान

Tags: report

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना (14 सितंबर) से पहले भाजपा और कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए...
टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल
नोएडा: नकली सोना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन संदिग्ध गिरफ्तार
उदयपुर में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, लाखों का सामान बरामद
BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग