मामूली कहासुनी के बाद होटल में बवाल, तोड़फोड़ के बाद 30 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश

आधा दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर होटल में घुसे

मामूली कहासुनी के बाद होटल में बवाल, तोड़फोड़ के बाद 30 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश
श्याम नगर थाना इलाके में शनिवार रात को मेट्रो पिलर नंबर-1 के सामने स्थित एक होटल में कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट। आरोपियों ने होटल के कैश काउंटर से करीब 30 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार होते समय सड़क पर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए।

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में शनिवार रात को मेट्रो पिलर नंबर-1 के सामने स्थित एक होटल में कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की। आरोपियों ने होटल के कैश काउंटर से करीब 30 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार होते समय सड़क पर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

यू हुआ घटना क्रम: जानकारी के अनुसार रवि ने रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त जितेंद्र और अन्य साथियों के साथ होटल में खाना खाने आया था। भोजन करने के बाद बिल चुकाकर बाहर निकलते समय होटल में मौजूद कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वे युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद अपने साथियों को लेकर दोबारा होटल पहुंच गए।

आधा दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर होटल में घुसे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10.55 बजे आधा दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर होटल में घुस आए और रवि, जितेंद्र व उनके साथियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की जिससे कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से होटल में अफरा-तफरी मच गई और ग्राहक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों ने होटल के फर्नीचर, कांच और अन्य सामान को भी तोड़ दिया। इसके बाद कैश काउंटर से करीब 30 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने होटल के बाहर खड़े कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक