एक माह बाद बीटेक स्टूडेंट के आत्महत्या मामले में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

अभिषेक के मोबाइल में कुछ संदिग्ध जानकारी मिली

एक माह बाद बीटेक स्टूडेंट के आत्महत्या मामले में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में बीटेक स्टूडेंट आत्महत्या करने के मामले में एक माह बाद उसके मोबाइल चैक करने के बाद परिजनों ने इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कुछ लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप है।

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में बीटेक स्टूडेंट आत्महत्या करने के मामले में एक माह बाद उसके मोबाइल चैक करने के बाद परिजनों ने इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कुछ लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप है। थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दो जनवरी को अभिषेक निवासी नाई की थड़ी चावंड का मंढ ने कुछ विषाक्तपदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को अभिषेक के मोबाइल में कुछ संदिग्ध जानकारी मिली तो मुकदमा दर्ज कराया। 

सट्टा खिलाने वालों पर आरोप 
रिपोर्ट में आरोप है कि ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह ने उनके बच्चे को फंसा लिया और उसे टॉर्चर कर अवैध तरीके से 2.5 लाख रुपए और प्लॉट के दस्तावेज हड़प लिए। अभिषेक के मोबाइल में सागर, मनमोहन, राजेश व राहुल राणा के मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने के सबूत मिले हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती दी है। टीएमसी ने...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश