नीट परीक्षा में पेपरलीक खबरों के बाद डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- पेपरलीक खबरों ने बढ़ाई चिंता, जांच कराए सरकार

देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार संकट में

नीट परीक्षा में पेपरलीक खबरों के बाद डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- पेपरलीक खबरों ने बढ़ाई चिंता, जांच कराए सरकार
नीट परीक्षा में पेपरलीक खबरों के बाद डोटासरा ने चिंता जताते हुए सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा है कि नीट 2024 के बाद अब नीट 2026 का भी पेपर परीक्षा से पहले लीक होना और सैंपल पेपर के नाम पर बिकना बेहद गंभीर एवं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़।

जयपुर। नीट परीक्षा में पेपरलीक खबरों के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने चिंता जताते हुए सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि नीट 2024 के बाद अब नीट 2026 का भी पेपर परीक्षा से पहले लीक होना और सैंपल पेपर के नाम पर बिकना बेहद गंभीर एवं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। परीक्षा से पहले गैस पेपर के नाम पर हूबहू पेपर आउट होने, 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर आने और देहरादून, सीकर व झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को पकड़ना इस बात का संकेत है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार संकट में है।

करोड़ों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक और गड़बड़ियां युवाओं का भरोसा तोड़ देती हैं। केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में आखिर ऐसी कौन सी व्यवस्था चल रही है जहां एक के बाद एक भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय एग्जाम सवालों के घेरे में आ रहे हैं। पेपर लीक की ख़बरों ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। इस मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच बेहद जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद