एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी

हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी

बड़ी कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार हुए। करधनी क्षेत्र से पकड़े गए कृष्ण सिंह (चूरू) और लक्ष्मण सिंह (नावा सिटी) लंबे समय से फरार थे। कृष्ण ज्वैलर्स शोरूम फायरिंग का मुख्य आरोपी है और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा है, जबकि लक्ष्मण पर 27 गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ जारी है।

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने करधनी इलाके में दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों कृष्ण सिंहनिवासी ठठवाता, चूरू और लक्ष्मण सिंह निवासी नावा सिटी कुचामन को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। एजीटीएफ ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के करधनी क्षेत्र से 2 हार्डकोर अपराधियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण सिंह सुजानगढ़ के जेडीजे ज्वैलर्स शोरूम में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी है, जो पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार कृष्ण सिंह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़ा हुआ है और उनके इशारे पर व्यापारियों को धमकाने रंगदारी वसूली का काम करता था। वह पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है।

वहीं दूसरा आरोपी लक्ष्मण सिंह पर हत्या के प्रयास सहित 27 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह विभिन्न थानों के मामलों में न्यायालय से फरार चल रहा था। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन और डीएसपी रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एजीटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि कृष्ण सिंह जयपुर में छिपा हुआ है, जिस पर घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल एजीटीएफ दोनों आरोपियों से गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील का असर अब भाजपा नेताओं...
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 
स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित
पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार