AIGETOA राजस्थान की 5वीं सर्किल कॉन्फ्रेंस संपन्न : नई कार्यकारिणी घोषित, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और बीएसएनएल के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी नई टीम
अक्षय कुमार मीणा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर्स एंड टेलीकॉम ऑफिसर्स एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर की 5वीं सर्किल कॉन्फ्रेंस कोटा में आयोजित। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी घोषित, विजय कुमार सर्किल प्रेसीडेंट और प्रवीण कुमार शर्मा सर्किल सेक्रेटरी।
जयपुर। ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर्स एंड टेलीकॉम ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIGETOA) राजस्थान चैप्टर की 5वीं सर्किल कॉन्फ्रेंस एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन कोटा स्थित होटल स्वान एंड बैंक्वेट में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान टेलीकॉम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गोविंद सिंघल, पीजीएम कोटा, एआईजीईटीओए मुख्यालय से सुनील गौतम एवं कमलेश देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार शर्मा ने किया। सम्मेलन के दौरान AIGETOA राजस्थान सर्किल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने दूरसंचार कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। नई कार्यकारिणी में विजय कुमार को सर्किल प्रेसीडेंट, प्रवीण कुमार शर्मा को सर्किल सेक्रेटरी तथा राजीव जैन को सर्किल फाइनेंस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। रेखा शर्मा को वाइस प्रेसीडेंट-1 और राकेश पायल को वाइस प्रेसीडेंट-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक सर्किल सचिव पद पर वंश खन्ना, आर.डी. मीणा, श्याम सुंदर सैनी, दिनेश नागर, विजय सिंह भाटी एवं दिनेश मेघवाल को मनोनीत किया गया। इसके अलावा पी.एन. शर्मा को चीफ मेंटर, नरेंद्र सिंह राठौड़ को संगठन सचिव-1 तथा लोकेन्द्र गुप्ता को संगठन सचिव-2 बनाया गया। अक्षय कुमार मीणा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

Comment List