जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में AKG अकादमी का शानदार प्रदर्शन, महक सिंघल ने जीता स्वर्ण, फैजान-गोरांशी को कांस्य

एसएमएस स्टेडियम में बॉक्सिंग का दमदार प्रदर्शन

जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में AKG अकादमी का शानदार प्रदर्शन, महक सिंघल ने जीता स्वर्ण, फैजान-गोरांशी को कांस्य
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में AKG बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी की महक सिंघल ने अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मोहम्मद फैजान और गोरांशी ने कड़े मुकाबलों में कांस्य पदक जीते।

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में AKG बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सतीपुरा, झोटवाड़ा-शहर, जयपुर की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता में AKG बॉक्सिंग अकादमी की महक सिंघल ने शानदार फाइट करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। महक ने मुकाबले के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। वहीं मोहम्मद फैजान और गोरांशी ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में दमखम दिखाया।

खिलाड़ियों की सफलता में कोच प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। विद्यालय परिवार और खेलप्रेमियों ने महक सिंघल, मोहम्मद फैजान और गोरांशी को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा