राजस्थान का वैभव दिखाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सीएम ने बताया विकास-विरासत का संगम

देश की विकास यात्रा को नई गति दे रहा

राजस्थान का वैभव दिखाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सीएम ने बताया विकास-विरासत का संगम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली धरती से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक भारत की विकास यात्रा का अनूठा प्रतीक।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली धरती से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक भारत की विकास यात्रा का अनूठा प्रतीक है। अरावली की मनमोहक वादियों से लेकर मरुधरा के सुनहरे विस्तार तक राजस्थान का प्राकृतिक वैभव, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अतिथि सत्कार की परंपरा पर्यटकों को आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण देश की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है।

आधुनिक रेल सुविधाएं न केवल यात्रियों के सफर को बेहतर बना रही हैं, बल्कि राजस्थान की सुंदरता, सांस्कृतिक पहचान और गौरव को भी नई पहचान प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस विकास और विरासत के संगम को दर्शाती है। इसके माध्यम से यात्रियों को राजस्थान के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता को करीब से देखने का अवसर मिलता है। प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, मनमोहक दृश्य और आत्मीय आतिथ्य राजस्थान को विशिष्ट पहचान देते हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा? जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?
अमेरिकी वित्त विभाग ने धनशोधन-रोधी और प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन पर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक 'बैंक ऑफ अमेरिका'...
ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार चारों संघटक कॉलेजों में महिला प्राचार्य, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने फैसले में किया महाभारत का ज्रिक
पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार