अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

युवती ने आमेर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है

अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल में बुलाकर दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता का परिचित है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए और ब्लैकमेल किया।

जयपुर। आमेर थाना इलाके में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल में बुलाकर दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता का परिचित है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए और ब्लैकमेल किया। युवती ने आमेर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

युवती ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी से मुलाकात और दोस्ती हुई। 17 अगस्त को आरोपी युवक ने उसे आमेर इलाके में स्थित होटल में बुला लिया और कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की ओर से लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर पीड़ित युवती ने मुकदमा दर्ज करा दिया। आमेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त। दो गिरफ्तार। डीसीपी साउथ राजर्षिराज...
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा