एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
मंत्री ने पैसे देकर SMS हॉस्पिटल के बाहर से जांच
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं का शिकार अब पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को भी होना पड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में आर जी एच एस योजना की व्यवस्थाओं पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सवाल खड़े। रघु शर्मा रूटीन जांच के लिए एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे।
जयपुर। एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं का शिकार अब पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को भी होना पड़ा है। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में आर जी एच एस योजना की व्यवस्थाओं पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सवाल खड़े गए। रघु शर्मा रूटीन जांच के लिए एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। वह आर जी एच एस के तहत एम आर आई कराने गए तो उनको वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा। इस अव्यवस्था से नाराज रघु शर्मा ने नकद भुगतान कर निजी जांच सेंटर पर जांच करवाई। कैशलेस सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था की खामियों को उजागर किया। उन्होंने यहां के आर जी एच एस और अन्य सिस्टम पर सवाल खड़े किए और हॉस्पिटल प्रशासन पर नाराजगी जताई। दरअसल हाल ही 23 मार्च को पूर्व मंत्री डॉ. शर्मा एसएमएस हॉस्पिटल रूटीन जांच के लिए पहुंचे।
डॉक्टर ने उनको देखने के बाद एमआरआई जांच लिखी। जब वह एमआर आई करवाने पहुंचे तो वहां आर जी एच एस के तहत टीआईडी जनरेट करने के लिए वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया, जिससे वह नाराज हो गए। पूर्व मंत्री ने SMS की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल उन्होंने कहा कि वे तो अभी इलाज कराने में सक्षम हैं लेकिन कोई दूसरा मरीज जो ट्रॉली पर गंभीर स्थिति में हो या बहुत बुजुर्ग हो, जिसे चलने-फिरने में दिक्कत हो तो क्या उसे भी इसी तरह इधर-उधर लंबे चक्कर काटने पड़ेंगे। इस व्यवस्था से नाराज होकर पूर्व मंत्री ने फिर नकद पैसे देकर SMS हॉस्पिटल के बाहर से जांच करवाई।

Comment List