राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा : 4 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू

पंच-सरपंच चुनावों के लिए भी चरणबद्ध लोकसूचना की जाएगी जारी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा : 4 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू
पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चार चरणों में मतदान की घोषणा की। 23 अक्टूबर से 14 नवंबर तक जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव होंगे। करीब 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता 1.69 लाख से अधिक पदों के लिए वोट देंगे। महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। घोषणा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। घोषणा के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब सरकारी घोषणाओं, शिलान्यास, उद्घाटन और अधिकारियों के तबादलों पर रोक लग गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान की तारीखें 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर तय की गई हैं। पंच-सरपंच चुनावों के लिए भी चरणबद्ध लोकसूचना जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 28 नवंबर तक समाप्त होने की संभावना है। कुछ जिलों (कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली) में प्रमुख व प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होने की जानकारी भी दी गई।

सिंह ने मीडिया से बातचीत में चरणों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तैयार किया गया है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार प्रक्रिया समय पर पूरी की जाएगी।

मतदाता और पद

Read More नंदिनी सत्संग भवन को सील करने की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं तो धरने की चेतावनी

करीब 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता (लगभग 2.08 करोड़ पुरुष, 1.94 करोड़ महिला और 167 ट्रांसजेंडर) मतदान करेंगे। कुल 1.69 लाख से अधिक पदों पर चुनाव होंगे। इनमें 1,403 जिला परिषद सदस्य, 8,245 पंचायत समिति सदस्य, 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच-उपसरपंच और करीब 1.30 लाख वार्ड पंच शामिल हैं।

Read More पशुपालन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : स्टेट वेटरनरी पॉलिसी होगी तैयार, मुख्य सचिव ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

मतदान का तरीका

Read More द्रव्यवती के पार आसान होगा सफर : पांच पुलिया जोड़ेंगी जयपुर की राहें, जेडीए करा रहा पुलिया कल्वर्ट का निर्माण

सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे।

आरक्षण

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण है। लगभग 7,200 महिला सरपंच, 7,200 महिला उपसरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच चुनी जाएंगी।

अन्य बदलाव

संतान और शिक्षा संबंधी कुछ प्रावधान हटा दिए गए हैं।

आचार संहिता के प्रभाव

ग्रामीण इलाकों में नई योजनाओं की घोषणा, उद्घाटन-शिलान्यास पर रोक। मंत्री सरकारी वाहन व गेस्ट हाउस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे।

चरणबद्ध मतदान

जिला परिषद/पंचायत समिति मतदान: 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर, 14 नवंबर

 लोकसूचना (जिला परिषद सदस्य): 8 अक्टूबर से शुरू

 नामांकन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर तक (कुछ चरणों के लिए)

 पंच-सरपंच लोकसूचना: 8, 13, 19, 21 अक्टूबर

 मतगणना: चरणों के अनुसार 25 व 31 अक्टूबर आदि

 प्रक्रिया समाप्ति: 28 नवंबर तक

आंकड़े एक नजर में 

 कुल मतदाता: 4.03 करोड़+ जयपुर में सबसे ज्यादा वोटर (लगभग 18.99 लाख), जैसलमेर में सबसे कम

 कुल पद: 1.69 लाख+ पुलिसकर्मी तैनाती: करीब 2.72 लाख

 महिला प्रतिनिधित्व: 50 प्रतिशत

क्या बदला?

पिछले चुनाव की तुलना में जिला परिषदें 33 से बढ़कर 41 और पंचायत समितियां 352 से 457 हो गई हैं। हर मतदाता को चार अलग-अलग वोट डालने होंगे।

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
करवाचौथ पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी। कार्यक्रम 29 अक्टूबर...
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा
Weather Update : राजस्थान से मानसून की विदाई, 3 दिन देरी से लौटा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित