एएनटीएफ ने एक ही दिन में चार जगहों पर नशा तस्कर दबोचे, 4 माह में कीं 103 कार्रवाई

नशे के नए प्रकार ने दिखानी चाही चमक

एएनटीएफ ने एक ही दिन में चार जगहों पर नशा तस्कर दबोचे, 4 माह में कीं 103 कार्रवाई

एएनटीएफ ने लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाड़मेर, सांचौर, जोधपुर और गुजरात में बड़ी सफलता हासिल की। सात साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी रूगाराम और कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दबिश में अवैध फैक्ट्री और 78 किलो डोडा-पोस्त जब्त हुआ। चार माह में 100 से अधिक कार्रवाई, 30 से अधिक इनामी तस्कर पकड़े गए।

जयपुर। एएनटीएफ लगातार जहर बेचने वालों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में एएनटीएफ ने अलग-अलग जगहों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बाड़मेर में एमडी की फैक्ट्री पकड़ी। ऑपरेशन गुरुग्राम चलाकर गुजरात के वापी शहर से सात साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को दबोचा। सांचौर,जोधपुर में नशे के रैकेट को ध्वस्त किया। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ गठन के चार माह के भीतर 100 से अधिक कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें 30 से ज्यादा इनामी वांछित तस्करोें को दबोचा है।

पहली कार्रवाई : बिजली के अवैध कनेक्शन से मिला इनपुट

एएनटीएफ  को सूचना मिली कि बाड़मेर के सेड़वा थाना क्षेत्र के भरूड़ी में सुनसान धौरों में बंद झोपड़ी में बिजली के अवैध कनेक्शन के तार बिछाए हैं और कई गाड़ियां आती हैं। टीम ने भरूड़ी के सुनसान इलाके में पहुंची तो वहां कई गाड़ियों के आने-जाने के निशान, झोपड़ी में केमिकल के ड्रम दिखाई दिए। टीम ने दबिश देकर फैक्ट्री चलने का खुलासा किया। टीम ने भारी मात्रा में रामजीवण (48) निवासी अजाणियों की ढाणी धोरीमन्ना बाड़मेर को दबोच लिया।

दूसरी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी दबोचा

Read More नहरें बन रही काल का गाल, हर महीने 3 से 4 लोगों की डूबने से हो रही मौत

एएनटीएफ ने सात साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी रूगाराम को दबोच लिया। उसे बलात्कार के मुकदमें में जेल  में बदमाशों ने मोटी कमाई का लालच देकर मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त करा दिया। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी नशा तस्करी करने लगा। तस्करी के रुपयों से खूब ऐशमौज कीं।  

Read More अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध : 15 सौ करोड़ का निर्यात अटका, हाड़ौती की अर्थव्यवस्था होगी प्रभावित

तीसरी कार्रवाई : नशे के नए प्रकार ने दिखानी चाही चमक

Read More नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

एएनटीएफ ने मुम्बई से एमडीएमए लेने आए आरोपी को दबोच लिया। एएनटीएफ टीम लगातार निगरानी रख रही थी। इस दौरान जालौर एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्तिबस द्वारा मुम्बई से सांचौर एमडीएमए लेने आ रहा है। टीम ने रानीवाड़ा रोड़ सांचौर में नरेश ने तस्कर मनोहरलाल विश्नोई से सम्पर्क किया। मनोहरलाल ने आरोपी ईश्वर के साथ सैम्पल के तौर पर एमडीएमए देकर भेजा। इस पर टीम ने नरेश पटेल, प्रकाश, ईश्वर व हनुमान को दबोच लिया।

चौथी कार्रवाई : लोगों को खाना खिलाकर नहीं मिली सन्तुष्टि तो होटल में जहर परोसकर बढ़ाने लगा कारोबार

एएनटीएफ जोधपुर ग्रामीण को सूचना मिली कि हिगोंली गांव के आस पास किसी होटल में बड़े पैमाने पर अवैध डोडा-पोस्त का कारोबार चल रहा है। टीम ने जांच की तो होटल सूखसागर पर संदिग्ध किस्म के लोगों की लगातार आवाजाही दिखी। टीम ने बोगस ग्राहक बना भेजा तो खुलासा हो गया। टीम ने दबिश देकर बाल अपचारी को निरुद्ध किया। खुलासा हुआ कि नाबालिग का नाना उसे 10 हजार रुपए देकर डोडा पोस्त का धंधा करा रहा था। टीम ने मौके से 78 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना