एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला

6 साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर समेत दो पकड़े

एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला
राजस्थान पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो अभियानों में 45 हजार रुपये के इनामी दो फरार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। मध्यप्रदेश का गोमाराम अफीम तस्करी में और जालोर का हनुमानराम डोडा-पोस्त व अफीम सप्लाई नेटवर्क चलाने में शामिल था।

जयपुर। राजस्थान पुलिस के एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो विशेष अभियान चलाकर 45 हजार रुपये के इनामी दो फरार तस्कर गोमाराम उर्फ गोविंद और हनुमानराम को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार के अनुसार पहले अभियान ऑपरेशन खंगार के तहत मध्यप्रदेश के 72 वर्षीय गोमाराम को चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। किसानों से अफीम खरीदकर राजस्थान के तस्करों को ऊंचे दामों पर बेचता था और हर माह लाखों रुपये कमाता था। एएनटीएफ ने रिश्तेदार के एक कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना पर जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। दूसरे अभियान ऑपरेशन टटपुंजिया-5.0 में जालोर के 36 वर्षीय हनुमानराम को गिरफ्तार किया। स्नातक और बीएसटीसी की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर वह नशा तस्करी से जुड़ गया।

उसने मध्यप्रदेश से डोडा-पोस्त और अफीम लाकर जालोर क्षेत्र में सप्लाई का नेटवर्क बना लिया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा, लेकिन मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल ने जालोर में फर्जी नंबर प्लेट बनवाते समय उसे धर दबोचा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव   जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह...
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला