एएनटीएफ का कसा शिकंजा : 9 महीनों में 80 इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, 8 राज्यों में चलाए गुप्त ऑपरेशन
21.28 लाख के इनामी अपराधी दबोचे
जयपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पिछले नौ महीनों में 80 इनामी तस्करों को गिरफ्तार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार तस्करों पर 21.28 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अब पुलिस का अगला लक्ष्य राज्य के सबसे बड़े नशा तस्करों की सूची नार्को-25 पर कार्रवाई करना है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि तस्करों तक पहुंचने के लिए तकनीकी निगरानी, खुफिया तंत्र और फील्ड ऑपरेशन का समन्वित उपयोग किया। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छिपे तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें राजस्थान के 64, मध्यप्रदेश के 10, गुजरात और पंजाब के दो-दो तथा हरियाणा के एक आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार 80 तस्करों में से 65 पर 25 हजार रुपए से अधिक का इनाम था। वहीं 16 आरोपी ऐसे थे जो पांच से दस वषोंर् से फरार चल रहे थे।
भेष बदलकर तस्करों तक पहुंची एएनटीएफ
फरार तस्करों को पकड़ने के लिए एएनटीएफ ने फिल्मी अंदाज में कई गुप्त ऑपरेशन चलाए। पुलिसकर्मी कहीं चरवाहा, कहीं कंपाउंडर, तो कहीं लाइनमैन, जनगणना कर्मी, मजदूर, ठेकेदार और किराएदार बनकर तस्करों के ठिकानों तक पहुंचे।
पांच स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा
एएनटीएफ की पांच विशेष टीमें डेल्टा, विक्टर, सैमसन, रूद्राक्ष और कैंडी गठित की थीं। ऑपरेशन की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अभियानों को नीलमणि, विषाणुबाहु, मदमार्जार, और खरदूषण जैसे नाम दिए।
ड्रग नेटवर्क पर अगला वार
80 इनामी तस्करों की गिरफ्तारी के बाद अब एएनटीएफ का अगला लक्ष्य नाकार्े-25 सूची में शामिल बड़े ड्रग माफिया, उनके आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करना है।
पहचान रहेगी गोपनीय
अपील है कि मादक पदाथोंर् की तस्करी से जुड़ी किसी भी गोपनीय सूचना के लिए नागरिक एएनटीएफ कंट्रोल रूम 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comment List