अशोक चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, मदन राठौड़ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है
जाट नेता डॉ. चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की निगरानी तथा किसानों को समय पर मुआवजे के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
जयपुर। अभिनव राजस्थान पार्टी के संस्थापक और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अशोक चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नागौर से जाट नेता डॉ. चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की निगरानी तथा किसानों को समय पर मुआवजे के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
इसके साथ ही खींवसर चुनाव में भाजपा के पक्ष में सक्रिय सहयोग दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने का उनका निर्णय, प्रदेश में भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है।
Tags: BJP
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List