अशोक गहलोत ने किया मोदी पर हमला, कहा- चुनाव से पहले घोषणा करने की परंपरा नहीं है अच्छी
घोषणा का क्या हुआ किसी को नहीं मालूम
बिहार में उन्होंने कहा था कि आपकों 50 हजार करोड़ दे या 80 हजार करोड़ दे क्या दे, उस घोषणा का क्या हुआ किसी को नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि यह परंपरा अच्छी नहीं है।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव के पहले घोषणाएं करना एक परंपरा बन गई हैं, जो अच्छी नहीं हैं। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री घोषणाएं करना शुरु करते हैं। यह एक परंपरा बन गई हैं कि चुनाव के पहले घोषणा क्यों होती है।
बिहार में उन्होंने कहा था कि आपकों 50 हजार करोड़ दे या 80 हजार करोड़ दे क्या दे, उस घोषणा का क्या हुआ किसी को नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि यह परंपरा अच्छी नहीं है।
Tags: gehlot
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List