अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- शिक्षा विभाग में 1.5 लाख पद खाली, भाजपा का वादा जुमला साबित

एक शिक्षक दो-तीन कक्षाएं संभाल रहा

अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- शिक्षा विभाग में 1.5 लाख पद खाली, भाजपा का वादा जुमला साबित
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर शिक्षा विभाग में रिक्त पद नहीं भरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में एक वर्ष में सभी रिक्तियां भरने का वादा किया गया था, ढाई साल बाद भी 1.5 लाख पद खाली।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2023 के संकल्प पत्र के पृष्ठ 33 पर भाजपा ने वादा किया था कि शिक्षा विभाग की सभी रिक्तियों को एक वर्ष में भरा जाएगा। ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद रिक्त पद बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच गए हैं। अकेले व्याख्याता के 51,073, वरिष्ठ अध्यापक के 24,384 और प्राचार्य के 15,921 पद खाली पड़े हैं। एक शिक्षक दो-तीन कक्षाएं संभाल रहा है।

विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई ठप है तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गहलोत ने पूछा कि भाजपा सरकार बताए कि संकल्प पत्र का यह पवित्र वादा कब पूरा होगा या यह भी जुमला था? प्रदेश के बच्चों के भविष्य से यह खिलवाड़ अक्षम्य है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक