नीट परीक्षा विवाद पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, यूजी परीक्षा रद्द होना बड़े घोटाले का संकेत
एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई
अशोक गहलोत ने नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान की भाजपा सरकार पर पेपर लीक और गड़बड़ी छिपाने का आरोप लगाया। सरकार ने दो सप्ताह तक मामले को दबाने की कोशिश कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़।
जयपुर। नीट परीक्षा निरस्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि नीट(यूजी) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है।
राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए ओएमआर शीट घोटाले को छिपाया, ताकि सरकार की बदनामी न हो। कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। इसी प्रकार, अब नीट (यूजी) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। अब सच्चाई सामने आ गई है और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

Comment List