अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर निशाना : भाजपा और ईडी नहीं तोड़ सकती हमारा मनोबल, कहा- ऐसे प्रयासों से कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बनाने की इनकी मंशा

गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है

अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर निशाना : भाजपा और ईडी नहीं तोड़ सकती हमारा मनोबल, कहा- ऐसे प्रयासों से कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बनाने की इनकी मंशा

नेशनल हेराल्ड केस को अब पांच साल से भी अधिक का समय हो गया है। ईडी कांग्रेस के खिलाफ तो गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है। 

जयपुर। ईडी की विरोधी पार्टियों के नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई कांग्रेस का मनोबल नहीं तोड़ सकती। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार की एजेंसी ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी और नेशनल हेराल्ड की 661 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है।

भाजपा सरकार की मंशा है कि ऐसे प्रयासों से वह धीरे-धीरे कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बना दें। लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के जरिये कांग्रेस के बैंक खातों को सील कर ऐसा प्रयास किया गया था। पहले आईटी और अब ईडी की ये कार्रवाई निंदनीय है। नेशनल हेराल्ड केस को अब पांच साल से भी अधिक का समय हो गया है। ईडी कांग्रेस के खिलाफ तो गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है। 

भाजपा को मिले इलेक्टोरल बॉन्ड्स में साफ तौर पर कंपनियों से अवैध वसूली के सबूत मिले, लेकिन ईडी ने किसी भाजपा नेता को एक नोटिस तक नहीं दिया। इसी प्रकार रॉबर्ट वाड्रा को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। कांग्रेस एक जन आंदोलन की पार्टी है। ऐसी कार्रवाइयों से भाजपा सरकार और ईडी हमारे मनोबल को नहीं तोड़ सकती है।

 

Read More राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर : 4 जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव, हीटवेव का अलर्ट

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप
आरआईसी में चल रही कला प्रदर्शनी इन दिनों दर्शकों को एक अनोखी भावनात्मक और दृश्य यात्रा पर ले जा रही।...
सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता का दिया संदेश, भारत अब सिर्फ़ बयान जारी नहीं करता बल्कि आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई भी करता है : राजनाथ सिंह
7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला
तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
असर खबर का : अब स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, बसों में भी रखना होगा ठंडा पानी ,लू से बचाव को एडवाइजरी
आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम