अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना : खेल-विरोधी सोच की भेंट चढ़ा स्टेडियम, कहा- आरसीए की भी दुर्गति हुई; चुनाव कर नया अध्यक्ष तक नहीं बनाया जा सका

भाजपा सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय उन्हें ठंडे बस्ते में डाल रही

अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना : खेल-विरोधी सोच की भेंट चढ़ा स्टेडियम, कहा- आरसीए की भी दुर्गति हुई; चुनाव कर नया अध्यक्ष तक नहीं बनाया जा सका

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘इंतजारशास्त्र’ की छठी कड़ी में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, विकास और खेल परियोजनाएं उपेक्षित हैं, जबकि आरसीए भी अव्यवस्था का शिकार है। चौंप में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ठंडे बस्ते में है। देरी से लागत बढ़ रही है, जिसका बोझ जनता पर पड़ेगा।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया सीरीज  इंतजारशास्त्र की छठी कड़ी जारी करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का रवैया केवल स्वास्थ्य एवं विकास परियोजनाओं के प्रति उपेक्षापूर्ण है बल्कि खेल सुविधाओं के विस्तार में भी इनकी भारी अरुचि स्पष्ट दिखाई दे रही है। सवा दो साल में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की भी दुर्गति हो गई और इसके चुनाव कर नया अध्यक्ष तक नहीं बनाया जा सका है। गहलोत ने कहा कि जयपुर में आरसीए के पास अपना स्वयं का अंतरराष्टÑीय स्तर का स्टेडियम होने की कमी को दूर करने के लिए कांग्रेस सरकार के समय चौंप में दुनिया के तीसरे और देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की योजना बनाई गई थी। निकट भविष्य में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के कोई आसार नजर नहीं रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय उन्हें ठंडे बस्ते में डाल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने के कारण निर्माण लागत निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ अंतत: राजस्थान की जनता और खेल प्रेमियों पर ही पड़ेगा। गहलोत ने पुरजोर मांग की है कि सरकार राजनीतिक द्वेष को दरकिनार कर खिलाड़ियों के सपनों को साकार करे और इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का कार्य अविलंब पूरा किया जाए।

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर  ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 
घरेलू शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच आगामी सप्ताह ईरान संकट और नए आर्थिक आंकड़ों के नाम रहेगा। सोमवार...
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत
नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन
सरिस्का टाइगर रिजर्व में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती : फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई, 10 वाहनों से वसूला जुर्माना
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में 90 लाख लोगों ने किया ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 'No Kings Protest', 'ताज उतार दो, जोकर' और 'सत्ता परिवर्तन की शुरुआत जैसे लगाए नारे