जयपुर में ‘डिजाइनिंग फॉर लाइफ’ पर मंथन, ग्रीन बिल्डिंग भविष्य की जरूरत : बिल मैक्वेड
ग्रीन बिल्डिंग: जयपुर में भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर पर मंथन
'अशरे' (ASHRAE) राजस्थान द्वारा आयोजित चर्चा में ग्लोबल प्रेसिडेंट बिल मैक्वेड ने ग्रीन बिल्डिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी में टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि ऊर्जा संरक्षण और स्वस्थ भवनों का निर्माण लागत बढ़ाने वाला भ्रम है; यह आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए निवेश है।
जयपुर। अमेरिकन सोसायटी ऑफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स (ASHRAE ) राजस्थान चैप्टर की ओर से ' डिजाइनिंग फोर लाइफ- हाउ हैल्दी बिल्डिंग विल शेप इंडियाज हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, एंड इफ्रास्ट्रक्स्चर फ्यूचर' थीम पर पैनल डिस्कशन किया गया । जिसमें अमेरिका से आए मुख्य अतिथि 'अशरे' के ग्लोबल प्रेसिडेंट बिल मैक्वेड ने कहा कि भारत हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी में ग्रीन बिल्डिंग की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जागरूकता अभी भी चुनौती है। ग्रीन और हैल्दी बिल्डिंग हमारे साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सौगात होगी। असरे जैसी संस्था और इससे जुड़े इंजीनियर्स की जिम्मेदारी है कि इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
विशिष्ट अतिथि ग्रीन बिल्डिंग कंसल्टेंट पंकज धारकर ने कहा कि भारत में ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (ईसीबीसी) ने स्वास्थ्य भवन मानकों के प्रति जागरुकता बढ़ाई है। यह भी भ्रम है कि ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट से भवन निर्माण लागत में वृद्धि होती है। इसमें रेलवे सीआरएस शशि किरण, बिल्डर आनंद मिश्रा, कंसल्टेंट सुधीर माथुर, डॉ शीतू सिंह, आर्किटेक्ट तुषार सोगानी और डॉ शिवराज सिंह ढाका ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में ग्रीन बिल्डिंग के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर 'अशरे' राजस्थान के अध्यक्ष तपन बसु रॉय, भावी अध्यक्ष एन राम, सचिव सुधीर माथुर भी मौजूद रहे।

Comment List