67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक

सिरोली का अनोखा विवाह

67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
जयपुर के सिरोली गांव में 67 वर्षीय घासी राम मीणा की शादी चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने 28 वर्षीय सुनीता के साथ विवाह किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली पत्नी किशनी ने न केवल इस रिश्ते का समर्थन किया है, बल्कि वह उन्हें छोटी बहन की तरह रखेंगी। गांव में इसे एक 'फिल्मी सरप्राइज' माना जा रहा है।

जयपुर। जहां आमतौर पर लोग 60 की उम्र पार करते ही पूजा-पाठ, तीर्थयात्रा और पोते-पोतियों के साथ समय बिताने की बातें करते हैं, वहीं जयपुर जिले की सांगानेर तहसील के सिरोली गांव के 67 वर्षीय घासी राम मीणा ने ऐसा कदम उठाया है कि पूरे इलाके में उनकी ही चर्चा हो रही है। घासी राम ने 28 वर्षीय सुनीता मीणा के साथ विवाह कर लिया है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली पत्नी किशनी भी जीवित हैं तथा इस शादी के लिए उनकी सहमति भी बताई जा रही है।

गांव की चौपाल से लेकर चाय की दुकानों तक, हर जगह इसी विवाह की चर्चा सुनाई दे रही है। लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मुस्कुराते हुए इस अनोखे रिश्ते पर अपने-अपने अंदाज में टिप्पणियां भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि “घासी राम ने साबित कर दिया कि दिल की उम्र नहीं होती”, तो कोई मजाक में कह रहा है कि “जब लोग रिटायरमेंट प्लान बनाते हैं, तब घासी राम ने शादी प्लान बना लिया।”

बताया जा रहा है कि विवाह पारिवारिक सहमति और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार 19 जून को प्रताप नगर के सामुदायिक केन्द्र में संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि पहली पत्नी ने भी इस फैसले का विरोध नहीं किया, बल्कि परिवार की सहमति से ही यह रिश्ता तय हुआ। यही कारण है कि यह शादी सिर्फ गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस विवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो कुछ इसे आश्चर्यजनक और अनोखा विवाह करार दे रहे हैं।

फिलहाल सिरोली गांव में यह शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रही। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने कई शादियां देखी हैं, लेकिन इतनी चर्चा शायद ही किसी विवाह की हुई हो। एक बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा, “घासी राम की शादी ने साबित कर दिया कि जिंदगी में सरप्राइज का कोई रिटायरमेंट नहीं होता!” इस संबंध में घासी राम मीणा ने कहा कि हम दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों की सहमति के बाद ही शादी करने का निर्णय लिया है। शादी में दोनों पक्षों के निकट रिश्तेदार शामिल हुए हैं । मैं दोनों पत्नियों को खुश रखूँगा । दुनिया वाले क्या चर्चा करते हैं, इसकी हमें कोई परवाह नहीं है। घासी राम की पहली पत्नी किशनी ने बताया कि यह शादी मेरी सहमति से हुई है । मैं इसे सौतन नहीं बल्कि छोटी बहन की तरह रखूँगी। सुनीता भी इस शादी से बहुत खुश है।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी के दाम में गिरावट, जानें क्या है भाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन