आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अटल ज्ञान केंद्र, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी तैयारी की सुविधा : मुख्य सचिव

कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अटल ज्ञान केंद्र, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी तैयारी की सुविधा : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अटल ज्ञान केंद्र योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में बन रहे केंद्रों को ग्रामीण युवाओं के लिए अध्ययन और डिजिटल साक्षरता के मजबूत केंद्र बनाया जाए। उन्होंने समयबद्ध अधोसंरचना और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में अटल ज्ञान केंद्र योजना की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित किए जा रहे अटल ज्ञान केंद्रों को ग्रामीण युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन, डिजिटल साक्षरता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर निर्धारित अधोसंरचना, डिजिटल सुविधाएं और अध्ययन संसाधन समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो।

उन्होंने प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निर्माणाधीन कार्यों की सतत समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके। पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम ने बताया कि केंद्रों में ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं, बहुभाषी समाचार-पत्र, स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित साहित्य और ई-मित्र सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रथम चरण में 2056 ग्राम पंचायत मुख्यालय शामिल हैं, जिनमें 1687 केंद्रों को वित्तीय स्वीकृति, 508 पर कार्य प्रगति पर और 243 केंद्र पूर्ण हो चुके हैं।

प्रत्येक केंद्र में डिजिटल वर्कस्टेशन, इंटरनेट, फर्नीचर और 20 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा होगी। संचालन के लिए अटल प्रेरक तैनात किए जाएंगे। योजना की घोषणा 25 दिसंबर 2024 को की गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग