एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद

मौके से बड़ी मात्रा में एनरोलमेंट रसीदें और हाईटेक उपकरण बरामद किए

एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद

राजस्थान में एटीएस और भादरा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार। आरोपी डमी फिंगरप्रिंट और फर्जी आईरिस स्कैन से सिस्टम को धोखा देता था। मौके से उपकरण और दस्तावेज बरामद।

जयपुर। राजस्थान में आंतरिक सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस राजस्थान और भादरा पुलिस को सफलता मिली है। कार्रवाई में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का पदार्फाश करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में एनरोलमेंट रसीदें और हाईटेक उपकरण बरामद किए।

एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप शर्मा अन्य व्यक्तियों की ऑपरेटर आईडी का अवैध उपयोग कर डमी रबर फिंगरप्रिंट से लॉगिन करके कागज पर छपी रेटिना की फोटो से आईरिस स्कैनर को धोखा देकर एनरोलमेंट रसीदों पर खुद फर्जी हस्ताक्षर करता था। फर्जी सिम कार्ड लेने ,साइबर अपराधों में, बैंक खाते खोलने, और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में किया जा सकता था। एक बड़ी साजिश को विफल किया।  

 

 

Read More सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन : गर्मी में यात्रियों को राहत, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव