एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच

58 लाख ग्रामीण बचत खाताधारकों को मिल रही बैंकिंग सुविधाएं

एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के माइक्रोफाइनेंस एवं वित्तीय समावेशन नेटवर्क ने 1,000 शाखाओं का आंकड़ा पार। बैंक के अनुसार, इन शाखाओं से 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 59 हजार से अधिक गांवों में 20 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं मिल रही।

जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के माइक्रोफाइनेंस एवं वित्तीय समावेशन कारोबार (एमएफआईबी) नेटवर्क ने 1000 शाखाओं का आंकड़ा पार कर लिया है। बैंक के अनुसार, यह विस्तार ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बैंक की 1000 से अधिक एमएफआईबी शाखाएं उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के प्रमुख ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी बाजारों में संचालित हैं। इन शाखाओं के माध्यम से 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 59 हजार से अधिक गांवों में 20 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं, 58 लाख से अधिक ग्रामीण बचत खाताधारक भी बैंक के नेटवर्क से जुड़े हैं।

बैंक के मुताबिक, एमएफआईबी नेटवर्क के जरिए केवल माइक्रोफाइनेंस सेवाएं ही नहीं, बल्कि बचत खाते, बीमा, आधार आधारित बैंकिंग, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम और घर तक बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैंक ने पिछले वर्षों में महिला उद्यमियों के नेतृत्व वाले सूक्ष्म कारोबार, कृषि आधारित रोजगार, पशुपालन और छोटे ग्रामीण कारोबारों को भी वित्तीय सहयोग दिया है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ-रिटेल बैंकिंग उत्तम तिबरेवाल ने कहा कि 1000 एमएफआईबी शाखाओं का आंकड़ा पार करना केवल नेटवर्क विस्तार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि ग्रामीण ग्राहकों के बैंक पर भरोसे को भी दर्शाता है। बैंक का फोकस जिम्मेदार वित्तीय सेवाओं के जरिए ग्राहकों की दीर्घकालिक प्रगति पर बना हुआ है।

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त 3 अक्टूबर को पुलिस थाना कानोता पर करेंगे जनसुनवाई, परिवादियों को मिलेगा समस्याओं के समाधान का अवसर

बैंक के अनुसार, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अप्रैल 2017 में बैंकिंग परिचालन शुरू किया था। वर्तमान में बैंक का नेटवर्क 21 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 2920 बैंकिंग टचपॉइंट तक पहुंच चुका है और इससे 1.2 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हैं। 30 जून 2026 तक बैंक का जमा आधार 1,57,727 करोड़ रुपए और कुल ऋण पोर्टफोलियो 1,44,250 करोड़ रुपए था।

Read More राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच