योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवों की समिति की बैठक आयोजित। बैठक में विभागीय योजनाओं, बजटीय प्रावधानों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिवों की समिति (कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजटीय प्रावधानों के उपयोग तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए -फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा विभिन्न स्तरों की संख्या कम करने पर जोर दिया, ताकि निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बन सके। बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रमों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों में समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए शिकायत निवारण अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा सदस्यों के लंबित प्रश्नों के त्वरित एवं तथ्यपरक उत्तर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में विभागों के बीच बेहतर समन्वय और राजनिवेश पोर्टल सहित उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी
बिहार सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है।...
42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि
अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया डॉक्टर तथा संचालक को नोटिस
निजी मोबाइल और लैंडलाइन बिलों के भुगतान पर सरकार की सख्ती, नए नियम जारी
चीन-उत्तर कोरिया अपनी दोस्ती को आगे ले जाने पर सहमत, बोले- पारंपरिक दोस्ती को पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ाएंगे आगे
गीता गायत्री मंदिर मे भागवत कथा का शुभारंभ, संत महंतों के सानिध्य में निकली कलश यात्रा
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास