एमसीएक्स के नाम पर ठगी से रहें सावधान, जयपुर में सक्रिय फर्जी गिरोहों को लेकर निवेशकों को चेतावनी

फर्जी संस्थाओं या व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं

एमसीएक्स के नाम पर ठगी से रहें सावधान, जयपुर में सक्रिय फर्जी गिरोहों को लेकर निवेशकों को चेतावनी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने निवेशकों और आमजन को सतर्क करते हुए चेतावनी जारी की है कि राजस्थान, विशेषकर जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व एमसीएक्स के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर लोगों को निवेश के नाम पर ठगने का प्रयास कर रहे।

जयपुर। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) ने निवेशकों और आमजन को सतर्क करते हुए चेतावनी जारी की है कि राजस्थान, विशेषकर जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व एमसीएक्स के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर लोगों को निवेश के नाम पर ठगने का प्रयास कर रहे हैं। एमसीएक्स के अनुसार ये फर्जी व्यक्ति और संस्थाएं मोबाइल नंबरों, वेबसाइटों, मोबाइल एप्लीकेशन तथा व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रही हैं। ये स्वयं को प्रतिष्ठित संस्थाओं या एमसीएक्स से जुड़ा बताकर निवेश पर निश्चित और आकर्षक रिटर्न का लालच देती हैं। कई मामलों में अवैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और अनधिकृत ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश कराने तथा संदिग्ध लिंक एवं थर्ड पार्टी एप के माध्यम से धनराशि जमा कराने के लिए भी कहा जाता है।

एमसीएक्स ने स्पष्ट किया है कि उसका इन फर्जी संस्थाओं या व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है। ये न तो एक्सचेंज के पंजीकृत सदस्य हैं और न ही किसी अधिकृत ट्रेडिंग सदस्य के अधिकृत प्रतिनिधि। ऐसे अवैध कमोडिटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कारोबार करना कानूनन प्रतिबंधित है तथा ऐसा करने पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं निवेशक की होगी। एक्सचेंज ने यह भी बताया कि यदि कोई निवेशक ऐसे अवैध प्लेटफॉर्म पर कारोबार करता है तो उसे एक्सचेंज के निवेशक संरक्षण, विवाद निवारण अथवा शिकायत निवारण तंत्र का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया