जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा

जून माह के प्रथम सप्ताह में सेवा की शुरूआत प्रस्तावित

जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ जून के प्रथम सप्ताह में जयपुर में शुरू। सेवा आमजन को किफायती और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराएगी। सारथियों को मालिकाना हक, समान लाभांश, सम्मान और सुरक्षा।

जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सहकारी मॉडल पर आधारित भारत की पहली टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शीघ्र ही जयपुर में भी शुभारंभ होगा। यह सेवा आमजन को किफायती और सुरक्षित परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को साकार करते हुए सारथियों (चालकों) की आर्थिक उन्नति का आधार भी बनेगी। सहकारिता मंत्री बुधवार को अपेक्स बैंक सभागार में भारत टैक्सी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सारथियों (चालकों) को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, लखनऊ, मुम्बई और चण्डीगढ़ के बाद अब जयपुर सहित अन्य शहरों में शीघ्र भारत टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। जयपुर में जून माह के प्रथम सप्ताह में इस सेवा की शुरूआत प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी एक ऐसी अनूठी सेवा है, जिसमें मालिक कोई बाहरी व्यक्ति या कम्पनी नहीं होकर स्वयं टैक्सी चलाने वाले सारथी हैं। यह सेवा स्वामित्व, सुरक्षा कवच, सम्मान और लाभांश का समान वितरण के चार मूल विचारों पर आधारित है। इसमें टैक्सी चलाने वाला सारथी ही कंपनी का वास्तविक मालिक होगा।

 

Read More महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम

Read More 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ
सिंह ने दक्षिण कोरिया दौरे में रक्षा, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती दी। सियोल में दक्षिण कोरियाई...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड का निर्णय, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया
बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
जवाहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी पंकज पारवानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत
जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा