विराटनगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक 55 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

11 अगस्त को परिवादी ने शिकायत दी

विराटनगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक 55 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी ने बुधवार शाम विराटनगर उप पंजीयक कार्यालय में 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और निजी व्यक्ति दलाल अशोक को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रजिस्ट्री सौंपने के बदले 60 हजार रुपए मांगे थे।

जयपुर। एसीबी चौकी एसयू प्रथम ने बुधवार शाम को 55 हजार रुपए की घूस लेते संजय कुमार तहसीलदार उप पंजीयक विराटनगर कोटपूतली-बहरोड़, देवीलाल कनिष्ठ सहायक कार्यालय उप पंजीयक विराटनगर एवं अशोक निजी व्यक्ति दलाल को गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि गत 11 अगस्त को परिवादी ने शिकायत दी कि उसने 26 मई 2026 को आमलोदा में 0.0742 हेक्टेयर कृषि भूमि 1 लाख 46 हजार रुपए में खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर में पंजीकृत हुई थी। परिवादी द्वारा पंजीयन एवं स्टाम्प शुल्क के 13 हजार 931 रुपए जमा करवाए थे तथा रजिस्ट्री की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी। परिवादी के अनुसार उक्त भूमि के संबंध में कोई विवाद, बकाया पंजीयन शुल्क, स्थगन अथवा अन्य बाधा नहीं होने के बावजूद उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर में कार्यरत तहसीलदार संजय कुमार एवं कनिष्ठ सहायक देवीलाल द्वारा पंजीकृत रजिस्ट्री परिवादी को सुपुर्द करने की एवज में 60 हजार रुपए की घूस मांग रहे थे। इस शिकायत का सत्यापन कराया तो देवीलाल द्वारा 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगना सामने आया। परिवादी ने जब 10 हजार रुपए देने का प्रयास किया तो उसने पूरी राशि एक साथ लेने की बात कही। इसके बाद परिवादी ने तहसीलदार संजय से घूस कम करने के लिए कहा तो आरोपी तहसीलदार द्वारा कनिष्ठ सहायक देवीलाल से बातचीत करने के बाद 55 हजार रुपए घूस कर दी।

ऐसे दबोचा गए :

एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एएसपी प्रशांत कौशिक नेतृत्व में उप अधीक्षक पुलिस अर्चना मीणा ने बुधवार को ट्रैप कार्यवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी देवीलाल ने परिवादी से 55 हजार रुपए घूस के लेकर अपनी जेब में रख लिए। कुछ समय बाद आरोपी देवीलाल ने निजी व्यक्ति अशोक को बुलाकर घूस की राशि सौंप दी। आरोपी अशोक ने यह राशि अपनी जेब में रख ली। टीम ने कैम्प से वापस आने के बाद तीनों को दबोच लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत