अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : सांगानेर थाना क्षेत्र से 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

एक देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस बरामद

अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : सांगानेर थाना क्षेत्र से 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

सांगानेर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई है। यह कार्रवाई 2 फरवरी 2026 को ऑपरेशन “आग” के तहत की गई।

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई है। यह कार्रवाई 2 फरवरी 2026 को ऑपरेशन “आग” के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि गठित टीम ने चार शातिर मुल्जिमों प्रशान्त बघेल पवन फोजदार सौरभ शर्मा विष्णु बघेल
को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रॉयल पैलेस होटल, जगतपुरा फाटक के पास रुके हुए थे और अपराध की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लूट या अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिलने पर हथियार को अपने साथी को बेचने की योजना बना रहे थे।

हथियार बेचने के बाद वे भरतपुर जाने वाले थे। गिरफ्तार आरोपी प्रशान्त बघेल ने बताया कि उसने यह अवैध देशी कट्टा और कारतूस कपिल पुत्र सतीश सिंह, निवासी छपेटी मोहल्ला, थाना मुरसान, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) से खरीदा था। पुलिस के अनुसार कपिल के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, मारपीट और लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह भी जांच की जा रही है कि अवैध हथियार रखने के पीछे फिरौती, रंजिश या किसी अन्य बड़े अपराध की योजना थी या नहीं।

गिरफ्तार आरोपी:
प्रशान्त बघेल (21)  निवासी माढौनी, थाना कोतवाली, जिला भरतपुर
पवन फोजदार (21)  निवासी आजउ, थाना कुम्हेर, जिला भरतपुर
सौरभ शर्मा (23) निवासी गांधी नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली, भरतपुर
विष्णु बघेल (27) — निवासी एकता बिहार कॉलोनी, थाना उद्योग नगर, जिला भरतपुर
पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग