जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 03 लाख की 29.28 ग्राम एमडी बरामद, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

आमजन से की अपील 

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 03 लाख की 29.28 ग्राम एमडी बरामद, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की सीएसटी ने दौलतपुरा और श्यामनगर में कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तनिष्क शर्मा से 29.28 ग्राम एमडी और प्रतिभा से 1.30 ग्राम स्मैक व 19 हजार रुपए बरामद हुए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जयपुर। जयपुर पुलिस के सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) आयुक्तालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त कार्रवाई पुलिस थाना दौलतपुरा और श्यामनगर क्षेत्र में की गई।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई : पुलिस थाना दौलतपुरा

सीएसटी टीम को नेशनल हाईवे-48 पर देवनारायण ढाबे के सामने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए आरोपी तनिष्क शर्मा (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

Read More जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बरामदगी :

Read More मुख्यमंत्री की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक : पाइप लाइन बिछाने संबंधी स्वीकृतियां 24 घंटे में हो जारी, कहा-

29.28 ग्राम एमडी (अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए)
01 मोबाइल फोन
इस संबंध में पुलिस थाना दौलतपुरा, जयपुर पश्चिम में प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More साइबर ठगी का मामला : तकनीक से आगे निकल रहे अपराधी, लोकेशन ट्रेसिंग घटी

आरोपी का विवरण :

तनिष्क शर्मा निवासी 68वीं वैष्णव विहार, नांगल जैसा बोहरा, झोटवाड़ा, थाना करधनी, जयपुर (पश्चिम)।
दूसरी कार्रवाई : पुलिस थाना श्यामनगर
सीएसटी को बदरवास चौराहे से आगे होटल प्राइम सफारी के पास एक महिला द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली। टीम ने मौके पर कार्रवाई कर महिला तस्कर प्रतिभा (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

बरामदगी :

01.30 ग्राम स्मैक
19,000 रुपए नकद (बेचान राशि)
02 मोबाइल फोन
इस संबंध में पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में प्रकरण संख्या 74/2026 धारा 8/21, 23 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपिया का विवरण :

प्रतिभा थाना मेंहदवास, जिला टोंक; हाल निवासी सुंदरनगर, 200 फीट बाईपास के पास, थाना श्यामनगर, जयपुर (दक्षिण)।

आमजन से अपील :

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत