जवाहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी पंकज पारवानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

तलाशी के दौरान स्कूटी से 4 कार्टून अवैध शराब बरामद

जवाहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी पंकज पारवानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पंकज पारवानी को गिरफ्तार किया। पंकज सिंधी को भी गिरफ्तार कर 136 पव्वे देशी शराब और 20 बीयर केन जब्त की गई थी। विशेष टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन और तलाशी के बाद आरोपी को 19 मई 2026 को गिरफ्तार किया।

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पंकज पारवानी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी पंकज सिंधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त की थी। थानाप्रभारी सरला यादव ने बताया कि जयपुर पूर्व क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य सेएक विशेष टीम का गठन किया गया था। प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार गठित टीम ने वांछित आरोपी पंकज पारवानी निवासी शंकर विहार कॉलोनी, घाटी करोलान, गोनेर रोड, जयपुर को लगातार तलाश और सूचना संकलन के बाद 19 मई 2026 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

आरोपी को अनुसंधान के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 16 अप्रैल 2026 को आरोपी पंकज सिंधी को डिटेन कर उसकी तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से 4 कार्टून अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें 136 पव्वे देशी शराब तथा किंग फिशर कंपनी की 20 बीयर केन शामिल थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को आगाह करते हुए बताया है कि...
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित