एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी

गिरफ्तार आरोपी की उम्र 36 वर्ष

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले 36 वर्षीय भभूताराम उर्फ रणजीत को गिरफ्तार। वह शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने का आरोपी था। आरोपी डेढ़ साल से फरार था और राजस्थान से बाहर छिपा था।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने प्रकरण संख्या 43/2024 में वांछित एवं ₹15 हजार के ईनामी आरोपी भभूताराम उर्फ रणजीत को 13 मई 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 36 वर्ष है और वह लच्छिये की बेरी, भूणिया, थाना धनाउ, जिला बाड़मेर का निवासी है।

आरोपी पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोप है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में मूल अभ्यर्थी मुकेश सारण की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आईपीसी की धाराओं 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 की धाराओं 3, 4, 6, 7 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसओजी के अनुसार, आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब डेढ़-दो साल तक राजस्थान से बाहर अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था। बाड़मेर पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने लिए बिना खेले फर्जी ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्र भी हासिल किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर