एसओजी की बड़ी कार्रवाई : बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से नौकरी हासिल करने वाला बर्खास्त पीटीआई गिरफ्तार

बर्खास्तगी के बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से नौकरी हासिल करने वाला बर्खास्त पीटीआई गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एसओजी ने फर्जी बीपीएड डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी चंद्र सिंह पटेल को गिरफ्तार किया। बिलाड़ा निवासी पटेल पूर्व में तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक पद पर कार्यरत था।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी बीपीएड डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने आरोपी चन्द्र सिंह पटेल पुत्र छीला राम पटेल, जाति कुमावत पटेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलाईचों की धीमड़ी, बिलाड़ा, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

चन्द्र सिंह पटेल पूर्व में तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत था, लेकिन एसओजी की जांच में उसकी बीपीएड डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के बाद से ही वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया