जयपुर में बड़ी कार्रवाई : 40 किलो डोडा चूरा और अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सीएसटी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया
पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार। आरोपियों अमरीक सिंह और बलजिन्द्र सिंह, निवासी मानसा (पंजाब), से 40 किलो 456 ग्राम डोडा चूरा और 246 ग्राम अफीम बरामद।
जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए कीमत का 40 किलो 456 ग्राम डोडा चूरा और 50 हजार रुपए कीमत की 246 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन में सीएसटी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना सिंधी कैम्प को सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा डिपो की बस में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सी.एस.टी. टीम और थाना सिंधी कैम्प पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस से दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 किलो 456 ग्राम डोडा चूरा और 246 ग्राम अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह (42) और बलजिन्द्र सिंह (40) निवासी गांव हीरोंकला, थाना भिखी, जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना सिंधी कैम्प, जयपुर पश्चिम में प्रकरण संख्या 38/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/15 और 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Comment List