जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई: 493 वीआईपी नंबर वाहनों का पंजीयन निरस्त

निरस्त किए गए वाहनों में से अधिकांश महंगी और लग्जरी गाड़ियां

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई: 493 वीआईपी नंबर वाहनों का पंजीयन निरस्त

जयपुर आरटीओ प्रथम ने रिकॉर्ड गड़बड़ी पर 493 लग्जरी वाहनों की आरसी निरस्त की। करीब 150 करोड़ की गाड़ियां प्रभावित, कर्मचारियों पर केस दर्ज।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने बुधवार को थ्री डिजिट (वीआईपी नंबर) से जुड़े मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 493 वाहनों के पंजीयन (आरसी) निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की गई है, जिनका रिकॉर्ड या तो गायब पाया गया या फिर गलत तरीके से बैकलॉग में दर्ज किया गया था।

निरस्त किए गए वाहनों में से अधिकांश महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिन पर आकर्षक वीआईपी नंबर दर्ज थे। आरटीओ प्रथम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्रवाई के दायरे में करीब 150 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। अब इन सभी वाहनों को नए नंबर लेने अनिवार्य होंगे, और बिना वैध पंजीयन नंबर के वाहन का संचालन संभव नहीं होगा।

सभी प्रभावित वाहनों की आरसी ऑनलाइन माध्यम से निरस्त की जा चुकी है। इसके साथ ही, जिन कार्मिकों द्वारा इन वाहनों को गलत तरीके से बैकलॉग किया गया था, उनके खिलाफ गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह कार्रवाई परिवहन विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के अन्य आरटीओ कार्यालय भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें कई राजनेताओं की भी गाड़ियां शामिल हैं, जिनके नम्बर निरस्त किए गए हैं।

Read More होली पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में घायलों के लिए विशेष इंतजाम, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी सक्रिय

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका