रोडवेज अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, 87% से कम यात्रीभार लाने वालों को चार्जशीट; खराब प्रदर्शन पर एमडी सख्त

कम यात्रीभार और खराब कार्यप्रणाली पर होगी सख्त कार्रवाई

रोडवेज अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, 87% से कम यात्रीभार लाने वालों को चार्जशीट; खराब प्रदर्शन पर एमडी सख्त
राजस्थान रोडवेज समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कमजोर कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। लगातार खराब प्रदर्शन और कम यात्रीभार के चलते फालना, जयपुर और जालौर सहित छह आगारों के मुख्य प्रबंधकों को पद से हटा दिया गया, जबकि एक दर्जन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने शुक्रवार को रोडवेज मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लगातार कमजोर प्रदर्शन के चलते फालना, जयपुर आगार, जालौर और धौलपुर, गंगानगर, डीडवाना आगार के मुख्य प्रबंधकों को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 87 प्रतिशत से कम यात्रीभार लाने वाले करीब एक दर्जन मुख्य प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस (चार्जशीट) जारी करने के भी निर्देश दिए। 

वहीं, फालना आगार के मैनेजर टेफिक को और हर माह दस से कम बसें चैक करने वाले अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न जोन और आगारों की कार्यप्रणाली, आय, डीजल ओसत और बस संचालन की विस्तार से समीक्षा की गई। एमडी ने जोधपुर जोन की खराब कार्यप्रणाली पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने पर कोटा जोन की टीम की सराहना की। उन्होंने केकड़ी और वैशाली नगर आगार के मुख्य प्रबंधकों को बसों का डीजल औसत सुधारने तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा चालक-परिचालकों से प्रति माह 3000 किलोमीटर बस संचालन सुनिश्चित करने संबंधी आदेशों की पालना करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही ही यूनियन यूनियन से से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भी नियमित रूप से निर्धारित रूटों पर बस संचालन कराने के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था