नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल

गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत को इसका जवाब देना चाहिए

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार, कांग्रेस शासन में कार्रवाई धीमी। कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर रही।

जयपुर। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया, वहीं सीबीआई ने भी मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। रामलाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों में क्या एक भी बड़े आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं- जूली, गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत को इसका जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार पेपर लीक जैसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान, प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Read More राजस्थान रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें

 

 

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना