भाजपा तैयार कर रही महिला नेत्रियों की नर्सरी : महिला मोर्चा 50 हजार बूथों पर 5.50 लाख महिलाओं की बना रही टीम, वर्तमान में कुल 10.5 फीसदी ही विधायक महिलाएं

हर बूथ पर 11 महिलाओं की टीम खड़ी करेंगी

भाजपा तैयार कर रही महिला नेत्रियों की नर्सरी : महिला मोर्चा 50 हजार बूथों पर 5.50 लाख महिलाओं की बना रही टीम, वर्तमान में कुल 10.5 फीसदी ही विधायक महिलाएं
राजस्थान भाजपा ने महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए “हर बूथ-महिला मजबूत” अभियान शुरू किया है। अगले डेढ़ साल में 50 हजार बूथों पर 5.5 लाख महिलाओं को जोड़कर हर बूथ पर 11 महिलाओं की टीम बनाई जाएगी। फिलहाल विधानसभा में सिर्फ 10.5% महिला विधायक हैं। महिला मोर्चा डिजिटल व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए नई महिला नेत्रियों की नर्सरी तैयार कर रहा है।

जयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में आगामी सालों में लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल राजनीति दलों में महिला नेत्रियों की संख्या इसके अनुरूप नहीं है। ऐसे में प्रदेश भाजपा राजस्थान में महिला नेत्रियों की नर्सरी तैयार करने में जुट गया है। भाजपा महिला मोर्चा को यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेशभर में हर बूथ-महिला मजबूत अभियान बीते माह शुरू हुआ है। इसके तहत आगामी एक-डेढ साल में भाजपा 50 हजार बूथों पर करीब 5.50 लाख महिलाओं को भाजपा से जोड़ेगी। हर बूथ पर 11 महिलाओं की टीम खड़ी करेंगी। 

वर्तमान में कुल 10.5 फीसदी ही विधायक महिलाएं

वर्तमान में 200 विधायको में से 21 महिला विधायक हैं। इनमें भाजपा की 10 विधायक जिनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, अनिता भदेल, कल्पना देवी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, नौक्षम, मंजू बाघमार, शांता अमृतलाल मीणा, शोभा चौहान और सिद्धी कुमारी हैं। कांग्रेस की 9 विधायक हैं, जिनमें अनीता जाटव, इन्द्रा, गीता बरवड़, रमिला खड़िया, रीटा चौधरी, शिखा बराला, शिमला देवी, शोभारानी कुशवाहा, सुशीला रामेश्वर डूडी है। वहीं दो निर्दलीय विधायक भी हैं, जिनमें ऋतु बनावत और प्रियंका चौधरी शामिल हैं।

कब रहीं सर्वाधिक महिला विधायक

Read More 359 गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के केबिन में लगी आग, जनहानि नहीं

प्रदेश में 2008-13 और 2013-18 के बीच सर्वाधिक 29-29 महिला विधायक रहीं। यानी 14.50 फीसदी। वहीं 2018-23 में 28 विधायक रहीं। इससे पहले वर्ष 1998-2003 में 15, वर्ष 2003-08 में 13 महिला विधायक रहीं। 

Read More 1 जुलाई से जयपुर-नोएडा के बीच रोजाना दो उड़ानें, एक दर्जन नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

प्रदेश-जिलों में कितनी प्रमुख महिला पदाधिकारी

Read More निवेश, नेतृत्व और सम्मान का संगम : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल राजस्थान का त्रिवेणी आयोजन सम्पन्न

भाजपा संगठन में वर्तमान में सात में से दो सचिव, नौ में से तीन उपाध्यक्ष, पांच में से एक प्रवक्ता महिला है। प्रदेश की 43 इकाइयों में तीन ही महिला जिलाध्यक्ष हैं, जिनमें भरतपुर, बीकानेर शहर और नागौर देहात शामिल है। 

भाजपा की प्रमुख महिला नेत्रियां

 पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित वर्तमान 10 विधायको के अलावा जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राष्टÑीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व सांसद व उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, निवर्तमान जयपुर ग्रेटर निगम मेयर सौम्या गुर्जर, निवर्तमान हेरिटेज निगम कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव, सरिता गेना, प्रदेश सचिव एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल प्रमुख है।

हमने व्हाट्सअप चैटबॉट तैयार किया है। इससे महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से बूथवाइज जोड़ रहे हैं। महिलाओं को उनका आईडी कॉर्ड भी बनाकर देंगे। उन्हें बूथ स्तर पर पार्टी से जोड़ा जाएगा। इससे संगठन तो मजबूत होगा ही महिला नेत्रियां भी तैयार हो सकेंगी। सरकार के काम भी उन्हें आॅनलाइन भेजेंगे ताकि वे क्षेत्र में बेबाक होकर जनता को इन्हें बता सके। ’

-राखी राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा। 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना